क्या लड़कियां पीछा करने वाले लड़कों से इंप्रेस होती हैं

लड़कों को अक्सर ये गलफहमी रहती है कि लड़कियां वैसे लड़कों को पसंद करती हैं जो उनका पीछा करते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। लड़कियों के मन में उनके प्रति गलत भावनाएं उत्पन्न होत जाती है।

अपनी लाइफ में हर लड़का कभी ना कभी किसी लड़की का का पीछा जरुर करता है। अधिकतर लड़कियों की हमेशा शिकायत रहती है कि लड़के उनका पीछा करते हैं, जिससे उन्हें असहज महसूस होता है। कई लड़के इस तरह से हरकते करके लड़कियों को परेशान करते हैं और ऐसा करके उन्हें लगता है कि किसी हिंदी फिल्म की तरह वे लड़की का पीछा करेंगे तो लड़की उनसे इम्प्रेस हो जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि रियल लाइफ में ऐसा बिलकुल भी नहीं है। इन हरकतों से लड़कियां इम्प्रेस होने के बजाय और दूर चली जाती हैं और आपके प्रति उनकी नाकारात्मक सोच बन जाती है। वैसे भी जब कोई लड़की आपमें रूचि नहीं दिखा रही है तो उसके पीछे पड़ने का कोई मतलब ही नहीं है। ऐसा करके आप सिर्फ अपना वक्त ही बर्बाद करते हैं। आइए बताते हैं लड़कियों का पिछा करने वाले लड़कों की जिंदगी किस प्रकार प्रभावित होती है।

1.  पीछे करने के चक्कर में पीछे रह जाते हैं- जब आप किसी लड़की के पीछे पड़ जाते हैं तो आप अपने जरुरी काम को छोड़कर बस यही करते रहते हैं। जिसका नतीजा ये होता है कि लड़की तो नहीं मिलती बल्कि आप पीछे पड़ने के चक्कर में कई जरुरी काम को भूल जाते हैं और जिंदगी में पीछे ही रह जाते हैं।

2.  अपना सम्मान खो देते हैं- किसी भी लड़की को उनका पीछा करने वाले लड़के बिलकुल भी पसंद नहीं आते हैं। बल्कि आप तो अपना मान-सम्मान ताक में रखकर उनका पीछा करते रहते हैं जिसका नतीजा ये होता है कि उनकी इज्जत गिर जाती है और लोग टुच्चा समझने लगते हैं।

3.  जिंदगी में मायूसी छा जाती है- लगातार पीछा करने के बाद भी जब लड़की नहीं मिलती है, तो फिर आप मायूस होने लगते हैं और मायूसी के बाद वाला फेज बहुत ही खराब होता है। जिसके बाद आप फिर कोई गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं। कई बार इससे जिंदगी
भी बर्बाद हो सकती है।

4.  प्रोफेशनल लाइफ को बहुत बड़ा नुकसान होता है- जो लोग हर दिन किसी का पीछा करने में गवांते हैं, उन्हें बाद में एहसास होगा की उन्होंने समय के साथ अपनी प्रोफेशन लाइफ को भी खराब कर दिया है। जिससे आने वाले समय में आपको ना तो कोई ढंग का जॉब मिलती है और ना ही आप अपने जीवन में कोई उपलब्धि हासिल कर पाते हैं।

इस तरह से लड़की का पीछा करने वाले लड़के लड़कियों को पसंद नहीं आते हैं। आपको ये गलतफहमी है कि लड़की उन लड़को को पसंद करती है जो उनका पीछा करते हैं तो एक बार फिर से ऊपर लिखी बातें पढ़ लीजिये। आप किसी का पीछा करके जिंदगी में कितना पीछे रह जाते हो इसके बारे में भी एक बार जरुर सोच लें।

×Close
×Close